Tuesday, December 18, 2018

लेह में दर्ज की गई इस मौसम की सबसे ठंडी रात, पारा शून्य से 15.7 डिग्री सेल्सियस नीचे

लेह ( ) में रविवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 15.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, करगिल शहर में तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक यह जानकारी मौसम विज्ञान अधिकारियों ने दी।
जम्मू में डोडा जिले के भद्रवाह में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, बटोटे में 1.5 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 3.5 डिग्री सेल्सियस, जम्मू शहर का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस और कटरा आधार शिविर का तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह के समय धूप निकलने की वजह से जम्मू और अन्य हिस्सों में दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने से लोगों को राहत मिली।
कश्मीर के श्रीनगर में रविवार की रात तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, काजीगुंड में शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और निकटतम कोकरनाग में भी तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। गुलमर्ग में रविवार की रात तापमान शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने कश्मीर में अगले सप्ताह मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जाहिर की है। अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद रात का तापमान गिर गया है।
राफेल विमान सौदे (  ) पर केन्द्र सरकार को घेरने में जुटी कांग्रेस ( ) ने इस मुद्दे पर राज्यसभा ( ) में विशेषाधिकार हनन (  ) का नोटिस दिया है। कांग्रेस ( ) ने राफेल विमान सौदे के बारे में सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने के लिए राज्यसभा के साथ-साथ लोकसभा में भी विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।
पंजाब के गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुनील जाखड़ ने राफेल सौदे के मामले में सरकार के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने भी इसी मामले में सरकार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन में बताया कि उन्हें कुछ सदस्यों से विशेषाधिकार हनन के नोटिस मिले हैं और वे उनके विचाराधीन हैं। सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर जब सभापति एम वेंकैया नायडू सदस्यों की ओर से दिये विभिन्न नोटिसों और प्रस्तावों की जानकारी दे रहे थे तो आजाद ने कहा कि उन्होंने राफेल सौदे के मामले में देश और सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने के लिए सरकार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। नायडू ने कहा कि अभी यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है और उन्होंने अभी इस नोटिस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। 

कांग्रेस सांसद सुनील जाखड़ ने लोकसभा में दिया नोटिस
जाखड़ ने अपने नोटिस में कहा है कि सरकार के खिलाफ ने राफेल विमान सौदे के बारे में जानबूझकर सुप्रीम कोर्ट और सदन को गुमराह किया और इसलिए वह सरकार खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे रहे हैं। उन्होंने कहा “अब यह स्पष्ट हो गया है कि इस रक्षा सौदे में कीमत पर अपने पक्ष को सही ठहराने के लिए सरकार ने शीर्ष अदालत के समक्ष गलत तथ्य रखे। सुप्रीम कोर्ट ने महालेखा परीक्षक (कैग) की जिस रिपोर्ट को अपने फैसले का आधार बनाया वह रिपोर्ट अस्तित्व में ही नहीं है तथा संसद की लोक लेखा समिति के साथ साझा नहीं की गयी है।” उन्होंने लिखा है कि यह सुप्रीम कोर्ट के समक्ष महत्त्वपूर्ण तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का मामला है। सरकार ने न सिर्फ शीर्ष अदालत को गुमराह किया है, उसने संसद और उसकी लोक लेखा समिति पर भी कलंक लगाया है।
क्या है मामला
ल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल सौदे के बारे में दायर सभी याचिकाओं को खारिज किये जाने के बाद सत्तारूढ भारतीय जनता पाटीर् और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। जहां कांग्रेस ने सरकार पर इस सौदे के बारे में देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है वहीं भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए मांग कर रही है कि वे इसके लिए देश से माफी मांगे।
इस बीच सुप्रीम कोर्ट के राफेल सौदे से संबंधित फैसले में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) तथा संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के संदर्भ को लेकर मचे बवाल के बाद केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर इसमें तथ्यात्मक सुधार का अनुरोध किया है।